stock market for beginners in hindi शेयर बाजार का काम कैसे सीखे?

                  stock market for beginners in Hindi

यदि आप भी स्टॉक मार्केट में निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं , तो यह सही समय है कि आप स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग अथवा इन्वेस्टिंग की शुरुआत अभी करते हैं परंतु उससे पहले यह जानना बहुत जरूरी है की स्टॉक मार्केट जोखिम भरा बाजार है जहां पर बिना सही जानकारी के आपका निवेश किया हुआ पैसा बर्बाद हो सकता है इसलिए यदि आप स्टॉक मार्केट में अपने निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं तो नीचे दी गई सभी 10 बातों का ध्यान अवश्य रखें |




1. यदि आप मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपके पास एक डिमैट अकाउंट होना बहुत ही जरूरी है. यदि आपके पास नहीं है आप स्टॉक मार्केट में निवेश नहीं कर सकते ना ही आप ट्रेडिंग कर सकते हैं आप नीचे दिए गए लिंक से अपना अकाउंट खोल सकते हैं |

1.Open your demate account with paytm now for free: https://paytmmoney.page.link/ZDW2Dq24... 2.Open your demate account with zerodha now for free: https://zerodha.com/?c=JKF253&s=CONSOLE

2. यदि आपके पास डिमैट अकाउंट है तब यह बहुत जरूरी है कि आप पैसे को निवेश करने से पहले अथवा ट्रेडिंग से पहले स्टॉक मार्केट के संबंध में ट्रेडिंग के संबंध में निवेश के संबंध में सही जानकारी प्राप्त कर लें इसके लिए आप ऑनलाइन कोर्स ले सकते हैं ,अथवा किसी विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं जो आपकी इस कार्य में मदद कर सके, एक विशेषज्ञ आपको सही सलाह दे सकता है आपको टेक्निकल एनालिसिस सिखाने में आपकी मदद कर सकता है तथा कुछ स्टॉक आपको रिक्वेस्ट कर सकता है ताकि शुरुआती दिनों में आप उसके बताए हुए स्टॉक में निवेश करके थोड़ा बहुत पैसा कमा सकें।


3. धीरे-धीरे आपको आत्मनिर्भर बनते जाना है, आपको मार्केट का विशेषज्ञ खुद बनना है मार्केट में निवेश के लिए विशेषज्ञ जिस प्रकार स्टॉक को चुनते हैं जिस प्रकार अपने जोखिम को कम करते हैं यह सारी बातें आपको सीखना अत्यंत आवश्यक है।


4. शेयर बाजार में निवेश टेक्निकल एनालिसिस फंडामेंटल एनालिसिस के आधार पर किया जाता है इसलिए इन दोनों प्रकार की एनालिसिस  में महारत हासिल करना आप का प्रथम लक्ष होना चाहिए, यदि आप का प्रथम पैसा कमाना है बाजार आपको पैसा नहीं देगा इसलिए सीखने को प्राथमिकता दें ।


5. शेयर बाजार की शुरुआत थोड़े पैसों से करनी चाहिए , इन पैसों का उद्देश्य शेयर मार्केट को समझने एवं सीखने के लिए करना चाहिए और यह तब  तक करना चाहिए जब तक आप शेयर बाजार से भलीभांति परिचित ना हो जाए, यदि एक बार आप शेयर बाजार से भली-भांति परिचित हो जाते हैं तो यह बाजार निश्चित रूप से आपको एक बड़ी पूंजी का निर्माण करने में आपकी मदद करेगा।


6. शेयर बाजार में आप उन्हीं पैसों का इस्तेमाल करें जो पैसे आप की बचत के हो यदि आप बचत नहीं करते तब शेयर बाजार आपके लिए बिल्कुल भी नहीं है ,आपके बचत के 20% पैसे शुरुआती दौर में सीखने पर लगाए, मान लीजिए आपने ₹10000 बचाए हैं तब ₹2000 का जोखिम लेकर आप शेयर बाजार सीखें और तब तक यह दोहराते जाए जब तक आप अपने निवेश का 50% तक रिटर्न प्राप्त ना कर ले ,यदि आप ऐसा ना कर पाए तो शेयर बाजार में और अधिक पैसा ना लगाएं परंतु बार-बार थोड़े पैसों का जोखिम लेकर शेयर बाजार में नियमित रहे।


7. शेयर बाजार का नियमित अभ्यास आपको शेयर बाजार में बहुत आगे ले जाएगा एवं शेयर बाजार में निवेश एवं ट्रेडिंग करके एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं ।

8. शेयर बाजार के मनोविज्ञान को समझें तथा समझे किस प्रकार शेयर बाजार में आपको हमेशा ज्यादा ट्रेडिंग करने के लिए एवं ज्यादा पैसा लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

9. आपका खुद का ज्ञान ही आपके काम आएगा इसलिए दूसरे के ज्ञान पर आप भरोसा ना करें ,स्वयं का निर्णय  आपके लिए सर्वोपरि निर्णय होगा और जब आप स्वयं यह जान जाएंगे की स्टॉक मार्केट क्या है .यह किस प्रकार कार्य करता है, इसके मनोवैज्ञानिक पहलू कौन से हैं, कौन लोग इसमें पैसा डूब आते हैं, कौन लोग इस बाजार से पैसा कमाते हैं , उसी दशा में आप इस बाजार में जितना चाहे कैसा लगा सकते हैं।


10. शेयर बाजार से लोग लाखों रुपए कमाते हैं परंतु यह बहुत कम लोग हैं ,अधिकतर लोग शेयर बाजार में अपना पैसा बर्बाद कर देते हैं इसके क्या कारण है इन सभी कारणों का उत्तर जिस दिन आपको मिल जाएगा उस दिन आप स्वयं को इस बाजार में पूरी तरह समर्पित कर सकते हैं ,तथा बाजार आपका सम्मान करेगा आपको एवं आपके पैसों को एक नई ऊंचाई तक ले जाएगा।


 यदि उपरोक्त 10 बातों का आपने ध्यान दिया तो निश्चित तौर पर स्टॉक मार्केट आपके लिए एक वरदान साबित होगा तथा जीवन भर आपके आने वाली पीढ़ियां इस बार का लाभ उठा सकेंगे, एवं जितना चाहे उतना पैसा ही बाजार से कमा सकें,



टिप्पणियाँ